ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, दिल्ली से महोबा जा रहे थे यात्री
ग्रेटर नोएडा: यात्री बस में लगी भीषण आग
Greater Noida Bus Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हो गया. यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना दयानतपुर गांव के पास हुई. बस में हादसे के वक्त 35 से 40 लोग सवार थे.
सीएम ने उचित इलाज के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया. सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए हैं. मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
UP Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the road accident in Greater Noida. The Chief Minister expressed condolences to the families of the deceased. The Chief Minister directed officials to ensure proper medical treatment for the injured. The Chief Minister spoke to… https://t.co/udoxnMaZrk
— ANI (@ANI) September 24, 2026
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि जेवर टोल प्लाजा के पास बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और इसी वजह से आग धधक उठी. घटना की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोक दिया. इससे बस के अंदर अफरातफरी मच गई. कुछ यात्री बस बाहर निकलने में कामयाब रहे. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: पिता की जलती चिता पर लोगों ने पकाया मांस, शराब पार्टी… बेटे की शिकायत पर अब हुआ एक्शन
दिल्ली से महोबा जा रही थी बस
पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की सहायता से डेस्टिशन तक पहुंचा दिया गया है. बस का नंबर BR32PA8647 है. बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. ये ट्रैवल एजेंसी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सेवाएं देती है. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी.
आर्थिक सहायता राशि का ऐलान
सीएम ने आर्थिक सहायता राशि का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाएंगे. बस हादसे में 30 लोगों को पुलिस व बचाव दल ने सुरक्षित बचाया है.