सपा-कांग्रेस गठबंधन पर इमरान मसूद का अल्टीमेटम! बोले- फाइनल करो, नहीं तो हम अपनी राह चलेंगे
इमरान मसूद
Imran Masood Ultimatum: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर असमंजस जारी है. सीट बंटवारे और गठबंधन की औपचारिक तस्वीर साफ अब तक साफ नहीं हो पाई है. अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा नेतृत्व से जल्द फैसला लेने की अपील की है. मसूद का कहना है कि अगर दोनों दलों को साथ चुनाव लड़ना है तो गठबंधन को तुरंत अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, क्योंकि देरी का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है.
सहारनपुर सांसद ने साफ कहा कि गठबंधन होना है तो इसे फाइनल किया जाए. वरना कांग्रेस अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी. उनके मुताबिक, कांग्रेस इंतजार में अपनी तैयारी रोककर नहीं बैठी है और पार्टी दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार हो रही है.
कांग्रेस के बिना BJP से मुकाबला मुश्किल
इमरान मसूद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को साथ रखना जरूरी है. उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व का भी जिक्र किया. इसके साथ ही यह भी कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस के साथ ही मजबूती से लड़ी जा सकती है. ये मसूद के राजनीतिक आकलन और राय हैं, न कि चुनावी परिणाम का कोई स्थापित तथ्य है.
"अखिलेश जी की सक्रियता मायने नहीं रखती, अगर गठबंधन करना है तो कर लें…"- UP चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान#Congress #ImranMasood #AkhileshYadav #SamajwadiParty @samajwadiparty pic.twitter.com/7qie4iieaL
— Vistaar News (@VistaarNews) September 21, 2026
अखिलेश को ‘बड़ा दिल’ दिखाने की अपील
मसूद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गठबंधन को लेकर पहल तेज करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश गठबंधन का नेतृत्व करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी भी लेनी होगी. सीट बंटवारे में ‘बड़ा दिल’ दिखाना होगा. मसूद ने यह भी कहा कि गठबंधन में देरी के कारण विपक्षी दलों के लिए राजनीतिक स्पेस बन रहा है. उनका इशारा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर था, जिन्होंने यूपी में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें:‘आजम-अतीक- मुख्तार चलाते थे अखिलेश की सरकार…,’ UP चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वॉर