अपनी ही दुकान की मिठाई नहीं खा पाए दुकानदार, मिलावट का डर या कुछ और? SDM ने फिंकवाई

UP Hamirpur SDM Sweets Raid: हमीरपुर जिले में हुई इस कार्रवाई के बाद मिठाई बेचने वालों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा.
UP Hamirpur SDM Sweets Raid

हमीरपुर में अपनी ही दुकान की मिठाई नहीं खाया दुकानदार

Adulterated Sweets Destroyed Order: रक्षाबंधन के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए खाद्य विभाग की टीम एक्टिव हो गई है और लगातार मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर रही है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान टीम ने मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस के संचालक अन्नी बाबा को ही दुकान की सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने को कहा, लेकिन दुकानदार ने मिठाई खाने से साफ मना कर दिया. यह देखते ही अधिकारियों ने दुकान की सभी मिठाइयों को फिंकवा दिया.

दरअसल, जय मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग की टीम एसडीएम के साथ पहुंची और दुकान पर रखी सभी मिठाइयों की जांच करने लगी. इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदार से कहा कि एक मिठाई खाएं, लेकिन दुकानदार ने साफ मना कर दिया. दुकानदार के इस रवैये ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

जांच के लिए भेजा सैंपल

इस दौरान एसडीएम करनवीर सिंह ने मिठाइयों के सैंपल भरवाए और दुकान की सभी मिठाइयां फिंकवा दी. खाद्य विभाग के सहायक कमिश्नर गोरी शंकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृव्य में टीम ने कई दुकानों की मिठाइयों का सैंपल लिया. सभी दुकानों से लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. हालांकि, दुकानदार ने मिठाई नहीं खाने की वजह को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. मिलावट का डर या कुछ और? इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘चोर भाइयों, चोरी नहीं, सीधे कैश ले जाओ…’, चोरों के आतंक से परेशान किसानों ने की अनोखी अपील

मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

हमीरपुर जिले में हुई इस कार्रवाई के बाद मिठाई बेचने वालों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा. यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी. फिलहाल, अभी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें