हेलीकॉप्टर ने मचाई अफरा-तफरी, पुष्पवर्षा के दौरान तेज हवा से सड़क पर गिरे लोग, Video
झांसी में हेलीकॉप्टर ने मचाई अफरा-तफरी
Jhansi Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा में पुष्प वर्षा के दौरान एक हेलीकॉप्टर इतने नीचे से उड़ा कि सड़क पर चल रहे लोग अचानक बाइक लेकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के नीचे उड़ने से हवा का दबाव अचानक काफी बढ़ गया, जिसकी वजह से वहां पर मौजूद लोगों को परेशानी हुई और लोग संतुलन खोकर गिर पड़े. हवा का दबाव इतना ज्यादा था कि ठेला तक उड़ गया. इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए आया था. इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि इस दौरान का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हेलीकॉप्टर अपनी तय उड़ान ऊंचाई से नीचे आ गया. जिसकी वजह से हवा का दबाव बढ़ गया और लोग गिरने-पड़ने लगे. इस दौरान कुछ लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. मौके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है.
झाँसी का एक वीडियो वायरल है, पुष्प वर्षा के दौरान पायलट हेलीकॉप्टर को ज्यादा ही नीचे ले आया तो तेज हवा से सड़क पर चल रहे लोग गिर गए… pic.twitter.com/QRhvbrsSOV
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) August 21, 2026
सड़कों पर चल रहे लोग अचानक गिरे
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपना संतुलन खो दिया और सड़कों पर ही गिर पड़े. इतना ही नहीं तेज हवा के दबाव की वजह से पेड़ों की डालियां भी टूट गईं. इतना ही नहीं, इस दौरान एक ठेला भी हवा में अपनी जगह से उड़कर पलट गया. देखते ही देखते सड़क किनारे सामान इतर-बितर हो गया.
ये भी पढ़ेंः ‘गिरगिट की तरह… पहले P को ‘पिछड़ा’ फिर ‘पंडित’ किसी दिन ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे’, CM योगी का अखिलेश पर हमला
लोगों को लगा तूफान आ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा तूफान आ गया हो. सड़क किनारे लगीं होर्डिंग फट गई, आसपास मौजूद लोग गिरने लगे. गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल, अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है.