‘सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं तो…’, CM योगी की दो टूक
योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि अगर नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. सीएम योगी का अब यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानें नमाज पढ़ने को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया. सीएम ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. सार्वजनिक सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि चाहे कोई भी हो अगर नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कार्रवाई होगी. सड़क चलने के लिए होती है, तमाशा करने के लिए नहीं.
नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026
प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे… pic.twitter.com/zDoz6YiqTZ
जगह कम तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज
सीएम योगी बोले, नमाज पढ़ने के लिए अगर जगह कम पड़ रही है, तो शिफ्ट में पढे़ं, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि सरकार पहले लोगों को समझाने का प्रयास करेगी. इस दौरान कोई कानून की भाषा को नहीं समझेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा. क्योंकि किसी को भी आम नागरिकों के रास्ते में बाधा डालने का अधिकार नहीं है.
ये भी पढे़ंः UP में नौकरी करने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार दे सकती है वर्क फ्रॉम होम, जल्द मिलेगी गुड न्यूज
जीरो-टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जगह कम है, तो घर पर भी नमाज पढ़ सकते हैं. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि यह आपके घर में रहने की जगह नहीं हो, तो जनसंख्या को नियंत्रित कर लें. इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा कि सड़कों पर किसी प्रकार के धार्मिक या सामाजिक आयोजन करने की वजह से अगर सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है, तो ऐसे में जीरो-टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. फिलहाल, सीएम योगी का यह बयान खूब वायरल हो रहा है.