पहले रेप केस में भिजवाया जेल, अब उसी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, थाने पहुंचकर पी लिया फिनायल
गोरखपुर में युवती ने थाने पहुंचकर पी लिया फिनायल
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है. एक दिन पहले लड़की ने जिस युवक को जेल भिजवाया, अगले ही दिन उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और थाने पहुंच गई. इस दौरान जब पुलिसवालों ने उसे समझाया कि आरोपी को यहां नहीं बुलाया जा सकता, क्योंकि वह जेल में है, तो यह सुनते ही युवती ने फिनायल पी लिया. फिलहाल, युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला गोरखपुर के चौरी चौरा थाने का है. जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद जेल भेज दिया. लेकिन अब मामला बिल्कुल बदल गया.
आरोपी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती
शनिवार के दिन अचानक युवती थाने पहुंच गई और पुलिसवालों से युवक से मिलवाने और शादी की जिद पर अड़ गई. जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुलाकात सिर्फ जेल नियमों के तहत ही होगी. ऐसे नहीं होगी. तब युवती कुछ देर बाद थाने से बाहर आई और पर्ख में रखी फिनायल की बोतल निकालकर पी ली. हालांकि, पुलिसवालों ने यह देखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है.
ये भी पढ़ेंः पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर चाय में जहर देकर की पति की हत्या, 2 साल की बेटी भी जाएगी जेल!
अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस ने इस घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी है. लेकिन इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. चौरी चौरा सीओ चंदन कुमार सिंह ने बताया कि युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. जब पुलिस ने बताया कि थाने पर मिलना संभव नहीं है, तो उसने फिनायल पी लिया. घटना के बाद युवती को अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई है. फिलहाल, अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.