‘मैं सबकुछ सच बताना चाहती हूं…’, शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर क्या कहा?
शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. श्रद्धा के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों के बीच उसने चुप्पी तोड़ी है और वीडियो जारी कर पुलिस के सामने बयान देने की इच्छा जताई है. श्रद्धा के ऊपर शिवा शर्मा की मौत का भी आरोप है. जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रख दिया है, लेकिन घटना के बाद से ही श्रद्धा फरार चल रही है. जानें श्रद्धा ने क्या कहा?
श्रद्धा दुबे ने जो वीडियो जारी किया है. उसमें श्रद्धा ने कहा कि वह फरार नहीं है. पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाह रही है. इस दौरान उसने यह भी दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या है. इस दौरान श्रद्धा अपने संबंधों को लेकर भी बात की.
शिवा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मेरा नाम किसी के साथ न जोड़ा जाए. श्रद्धा दुबे ने कहा शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, उसने सुसाइड किया था.’ श्रद्धा दुबे ने कहा कि मैं पुलिस के सामने आकर सच-सच बयान दर्ज कराने को हूँ. #ShraddhaDubey Shraddha Dubey https://t.co/ug18UNLOtt
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) October 14, 2026
पुलिस को सच बताना चाहती हूंः श्रद्धा
श्रद्धा दुबे ने कहा कि मेरा नाम नेताओं और अधिकारियों के साथ न जोड़ा जाए. किसी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं और न ही बिना किसी आधार के किसी ने साथ नाम जोड़ दें. कई ऐसे अधिकारी और नेता हैं, जिनसे बेवजह मेरे संबंध जोड़े जा रहे हैं. मेरा किसी से कोई निजी संबंध नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि मैं खुद पुलिस को सच बताना चाहती हूं.
श्रद्धा ने आगे बताया कि इस घटना के बाद वह फिलहाल शारीरिक रूप से ठीक नहीं है. अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर पुलिस के सामने सफाई देना चाहती हैं.
बता दें, शिवा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां ने श्रद्धा दुबे समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है. घटना के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. इसी बीच आज श्रद्धा ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है.