The Editor’s Show: पटवारी हड़ताल में सरकार सख्त
छत्तीसगढ़ में लगातार पटवारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे हुए हैं. अब प्रदेश सरकार धरने पर बैठे पटवारियों के खिलाफ सख्ती अपना रही है. 150 से ज्यादा पटवारियों पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. वहीं 1000 पटवारियों को 'ब्रेक इन सर्विस' का नोटिस दिया गया है.



