BJP-Akali Dal Alliance: BJP-अकाली दल 6 साल बाद साथ कैसे आए?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे. अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह से नशे से मुक्त कर दिया जाएगा.



