The Editor’s show : बंद हो जाएगी पीयूष बंसल की मजहबी दुकान!
Lenskart Controversy: कुछ दिनों पहले लेंसकार्ट के स्टाफ यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग गाइडलाइन के स्क्रीनशॉट वायरल हुए. इन गाइडलाइंस में बिंदी, तिलक, कलावा और सिंदूर जैसे हिंदू प्रतीकों पर पाबंदी बताई गई थी, जबकि हिजाब और टर्बन को मंजूरी दी गई थी. कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल ने इन दस्तावेजों को पुराना और गलत बताते हुए तुरंत सफाई दी.