6 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? BRICS सम्मेलन को समर्थन, क्‍या सुधरेंगे भारत-चीन र‍िश्‍ते

brics summit 2026: स‍ितंबर महीने में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  भी शामिल हो सकते हैं.हालांकि इसको लेकर अब तक आध‍िकार‍िक ऐलान नहीं किया गया है.
शी जिनपिंग

शी जिनपिंग

brics summit india 2026: देश की राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, इस सम्मेलन में दुनियाभर के कई नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  भी शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो उनका यह 6 साल बाद भारत दौरा होगा. इसके साथ ही यह गलवान विवाद के बाद उनका भारत का पहला दौरा होगा.

दिल्‍ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत करने जा रहा है. इसको लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से पूरा शेड्यूल भी जारी कर द‍िया गया है, जो कि  12-13 सितंबर को आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि पहले ही पुतिन कर चुके हैं.

गलवान विवाद के बाद बिगड़े थे भारत-चीन रिश्ते

भारत और चीन के बीच पहले सब कुछ ठीक चल रहा था. हालांकि‍ गलवान में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ गई थी. भारत ने चीन पर सख्त कदम उठाते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे. भारत और चीन के रिश्ते केवल दो देशों तक सीमित नहीं हैं. इनका असर पूरे एशिया और वैश्विक राजनीति पर पड़ता है. यही वो वजह है जिसके कारण दोनों देशों के रिश्तों पर हर किसी की नजर रहती है.

आधिकारिक घोषणा के बाद खत्म होगा सस्‍पेंस

सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं. हालांकि अभी तक इस यात्रा की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कहा यह भी जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है.

ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, “ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. सीधे तौर पर उन्‍होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मदद का भरोसा दिया है. 

ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले पर राघव चड्डा ने तोड़ी चुप्‍पी, संसद में बताई अब तक चुप रहने की वजह

ज़रूर पढ़ें