PoK और अक्साई चिन भारत का…ट्रेड डील में ट्रंप ने जारी किया पूरे इंडिया का नक्शा, पाकिस्तान को सीधा मैसेज
अमेरिका ने शेयर किया भारत का पूरा नक्शा
India Map Controversy: भारत और अमेरिका के बीच आज शनिवार को अंतरिम ट्रेड डील को लेकर फ्रेमवर्क जारी कर दिया गया है. व्हाइट हाउस ने भी भारत से आयात होने वाले प्रोडक्ट्स पर लगी 50% टैरिफ को कम कर 18 करने के आदेश जारी कर दिए हैं, जो आज से ही लागू हो गया है. इस डील के साथ ही अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ने भारत का नक्शा शेयर करते हुए हलचल बढ़ा दी है. इस नक्शे ने कूटनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है. आखिर क्या है इस नक्शे में जिसको लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.
अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारत का एक नक्शा शेयर किया गया है. इस नक्शे में पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और अक्साई चिन को भारत के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है. अमेरिका का ये स्टैंड पाकिस्तान के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश है.
पहली बार US ने PoK को भारत का हिस्सा दिखाया
हालांकि भारत हमेशा से अपना रुख स्पष्ट करता रहा है कि जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है. इसके बावजूद अमेरिका द्वारा किए गए इस पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है. यह पहली बार हुआ है, जब अमेरिका ने ऐसा नक्शा पेश किया है. इससे पहले जितनी भी बार अमेरिका ने नक्शा पेश किया है, उसमें PoK को लेकर सीमांकन दिखाया जाता रहा है.
From tree nuts and dried distillers’ grains to red sorghum and fresh and processed fruit, the U.S.-India Agreement will provide new market access for American products. pic.twitter.com/mqpP10LJp1
— United States Trade Representative (@USTradeRep) February 6, 2026
अक्साई चिन पर दावा करता रहा है चीन
PoK के साथ ही अक्साई चिन को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया है. अक्साई चिन वह इलाका है, जहां पर चीन लगातार अपना होने का दावा करता है. इसको लेकर कई बार तनाव की स्थिति भी बन चुकी है. इस नक्शे को लेकर रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या ने अमेरिका को पूरे नंबर देने की बात कही है. उन्होंने इसको शानदार कदम बताया है.
ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को 18 किया, कब से होगा लागू? जानें Trade Deal पर क्या बोले PM मोदी
पाकिस्तान को लगेगा झटका
यह नक्शा भी उस समय शेयर किया गया. जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री कई बार ट्रंप के आगे-पीछे घूम चुके हैं. यानी जी-हूजुरी करने बाद भी अमेरिका ने यह साबित कर दिया कि वह भारत के साथ खड़ा है.