Indian Embassy Advisory: अमेरिका शुरू करने वाला है हमला? भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जिस प्रकार से तनाव बढ़ता ही जा रहा है. वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्द शुरू हो सकता है.
Indian Embassy Advisory

ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है.

Indian Embassy Advisory: भारतीय दूतावास ने तेहरान में स्थित सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब ईरान में हमला होने वाला है. क्या अब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होगा. दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ रही है. भारतीय दूतावास ने इस स्थिति को गंभीर बताया है. जानें भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए, “भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी की गई सलाह और ईरान में उत्पन्न हो रही तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पर मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है. 14 जनवरी 2026 की सलाह को दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और व्यक्तिगत पहचान कर्ताओं को उचित सावधानी बरतनी चाहिए.”

दूतावास ने आगे लिखा, “विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों से बचना चाहिए, ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी घटनाक्रम के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए. ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेजों, जिनमें पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल हैं, को अपने पास तैयार रखें. इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए उनसे भारतीय दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है.”

दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर और EMail

भारतीय दूतावास ने क्यों जताई चिंता?

तेहरान को लेकर भारतीय दूतावास ने 2 कारणों से चिंता जताई है. जिसमें पहला कारण ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और दूसरी वजह अमेरिका-ईरान तनाव है. हालांकि, भारतीय दूतावास ने इससे पहले भी एजवाइजरी जारी कर चुका है. जिसमें 5 जनवरी को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और 14 जनवरी को दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी थी.

ये भी पढ़ेंः JNU Clash: जेएनयू में लेफ्ट Vs राइट, पिछले 5-6 सालों में कब-कब विवादों में रही दिल्ली की ये यूनिवर्सिटी?

क्या अमेरिका-ईरान के बीच हो सकता है युद्ध?

अमेरिका और ईरान के बीच जिस प्रकार से तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इसको देखकर ऐसा लगता है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्द शुरू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार ईरान को चेतावनी भी दे चुके हैं. अब देखना यह होता है कि क्या अमेरिका और ईरान अपने कदम पीछे हटा लेंगे या युद्ध की ओर आगे बढ़ेंगे. हालांकि अमेरिका अपनी सैन्य ताकतों को इकठ्ठा करने में जुट गया है.

ज़रूर पढ़ें