ईरान का एक और अमेरिकी F-35 मार गिराने का दावा, पायलट को बंधक बनाया, कहा- अमेरिका के सभी ठिकाने नेस्तनाबूद कर देंगे

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग ने भयावह रूप ले लिया है. अमेरिका के ईरान के पुल पर हमला करने के बाद ईरानी सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए गए तो नतीजे घातक होंगे.
Iran claims to have shot down a US F-35 fighter jet.

ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है.

Iran Destroyed American F-35: मिडिल ईस्ट में अमेरिका के ईरान के पुल हमला करने के बाद ईरान ने ‘घातक’ रूप धारण कर लिया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक और F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है. इसके साथ ही कहा है कि फाइटर जेट के पायलट को भी हिरासत में ले लिया है. इसकी जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम ने दी है. ईरानी न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया है.’

हालांकि अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है. ना ही अमेरिकी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है.

‘इलाके में अमेरिका के सभी ठिकाने खत्म कर देंगे’

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग ने भयावह रूप ले लिया है. अमेरिका के ईरान के पुल पर हमला करने के बाद ईरानी सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए गए तो नतीजे घातक होंगे. अगर पुल और ऊर्जा ढांचो को निशाना बनाया गया तो इलाके में अमेरिका के सभी ठिकानों को खत्म कर देंगे.

अमेरिका की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

वहीं अमेरिकी F-35 मार गिराने को लेकर अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि ईरानी चैनलों पर अमेरिकी फाइटर जेट गिराने को लेकर तो एक ही मत है, लेकिन पायलट के पकड़े जाने को लेकर ईरानी चैनलों ने अलग-अलग खबर दिखाया है. कुछ चैनलों के मुताबिक जिस तरह से फाइटर जेट को मार गिराया गया है, पायलट के बचने की संभावना नहीं है.

इंफ्रारेड तकनीक पर काम करता है F-35

अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पांचवीं पीढ़ी के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट में से एक माने जाते हैं. ये फाइटर जेट डिफेंस सिस्टम रडार के बजाय इंफ्रारेड तकनीक पर काम करते हैं. इसलिए खतरे को पहले ही पहचान लेते हैं. इसकी खासियत है कि ये दुश्मन के रडार सिग्नल को जाम कर देते हैं. इसके कारण इसे पकड़ पाना मुश्किल होता है. इसकी फाइटर विमान की टॉप स्पीड लगभग 1930 किमी प्रति घंटे की है. जबकि इसकी रेंज 2222 किलोमीटर की है. इसकी एक साथ कई टारगेट को ट्रैक करने की क्षमता है.

ये भी पढे़ं: ईरान जंग के बीच ‘जबरन रिटायर’ किए गए US के आर्मी चीफ, क्या ट्रंप प्रशासन से रैंडी जॉर्ज का मतभेद?

ज़रूर पढ़ें