अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, Israel में लगी इमरजेंसी, सेफ हाउस भेजे गए खामेनेई

Israel Iran War: ईरान के कई ठिकानों पर इजरायल ने सैन्य कार्रवाई की है. इसकी पुष्टि इजरायल के रक्षामंत्री ने शनिवार सुबह की है.
israel iran war

अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया हमला

Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया है. करीब 30 ठिकानों पर हमलों की खबर है. तेज धमाकों से ईरान का तेहरान शहर दहल उठा है. धमाके की आवाज और धुआं दूर तक दिखाई दिया. हमले की पुष्टि इजरायल के रक्षामंत्री ने शनिवार सुबह की है. हालांकि, हमले को लेकर ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.

सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए खामेनेई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में तेहरान समेत कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई है. इजरायल ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि अलार्म बजने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. रिपोर्ट के अनुसार, हमले के दौरान IDF ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने की नेशनल वॉर्निंग भेजी गई थी. जिसमें बताया गया था कि इजरायल ईरान पर मिसाइल दाग सकता है. रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को तेहरान से बाहर किसी सुरक्षइत स्थान पर ले जाया गया है.

ईरान के 30 ठिकानों पर किया हमला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने करीब 30 ठिकानों पर हमला किया है. इजरायल ने ईरान के खुफिया एजेंसी बिल्डिंग समेत, एयरपोर्ट्स, राष्ट्रपति भवन और रिहायशी इलाकों में हमले किए हैं. हालांकि, इससे कितना नुकसान हुआ है. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ईरान में लोग भारी संख्या में घबराए हुए हैं. खबर यह भी आ रही है कि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश, 15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

इजरायल में आपातकाल की घोषणा

इजरायल के रक्षा मंत्री ने देश में एक विशेष राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है. इसके अलावा उन्होंने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि मिसाइलों और ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ रहा है. सभी नागरिक अलार्म बजने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, तो वहीं ईरान ने बढ़ते हुए तनाव और खतरे को देखते हुए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इसके साथ ही इराक ने भी अपने एयरस्पेस को बंद करने की घोषणा की है.

ईरान में फोन सेवाएं ठप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली हमले के बाद ईरान में मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं. हालांकि, यह कब चालू होगी. इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है. वहीं इजरायल ने हमले के दौरान अपने नागरिकों को सायरन संदेश भेजा है. जिसमें कहा कि स्थिति तेजी से बदल सकती है. इसलिए गैर-जरूरी यात्रा से बचें और घर पर ही रहें.

भारतीय दूतावास ने भी जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. भारतीय नागरिकों को इजराइली अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है.

ज़रूर पढ़ें