ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK के मंत्री को भारत आने का न्योता, दिल्ली में SCO की बैठक में होंगे शामिल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK के मंत्री को भारत आने का न्योता
SCO Meeting Delhi Invite: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ऐसा पहली बार होगा जब किसी पाकिस्तानी को भारत आने का न्यौता दिया गया है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानियों को अपने किसी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता नहीं दिया था. मई 2023 के बाद पहली बार नवंबर 2026 में पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची दिल्ली आएंगे. दिल्ली में होने वाले पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में SCO के सभी देशों को शामिल होने का न्योता दिया गया है.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की घटना के बाद से पाकिस्तान से रिश्ता लगभग खत्म ही कर लिया था. क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बन गए थे. हालांकि, अभी भी दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण ही बनी हुई है. लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान के एक मंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है. जो अगले महीने 20 से 22 नवंबर वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे.
बिलावल भुट्टो के बाद PAK के औरंगजेब होंगे शामिल
इससे पहले पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में हुए SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे. उसके बाद से कोई भी पाकिस्तानी राजनेता भारत नहीं आया. यानी मई 2023 के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री का पहला भारत दौरा होगा. इसकी घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20 अक्टूबर को ताजिकिस्ताान की राजधानी दुशांबे से की है.
ये भी पढ़ेंः इजरायल चुनाव में ट्रंप की एंट्री! नेतन्याहू के समर्थन में उतरे, ईरान को भी दी चेतावनी
रक्षा मंत्री की दो टूक
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री ने कहा था कि आतंकियों की मदद करने वाले और उनका समर्थन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त और एकसमान रुख अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया था. उन्होंने स्पष्ट किया था कि आतंकबाद से निपटने में दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए.