सोनिया-राहुल के साथ नामांकन करने जाएंगी प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मौजूद होंगे कई राज्यों के CM

Wayanad By-Election: अपने भाई राहुल गांधी द्वारा छोड़े गए वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं. पहली बार चुनाव में नामांकन करने जा रही प्रियंका के सपोर्ट में उनकी मां सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी मौजूद रहेंगे.
Wayanad By-Election

पहली बार चुनाव में नामांकन करने जा रही प्रियंका के लिए वायनाड में बड़ी रैली का आयोजन.

Wayanad By-Election: चुनावी मंचों से राहुल गांधी को सपोर्ट करती आ रही प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। अपने भाई राहुल गांधी द्वारा छोड़े गए वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं. पहली बार चुनाव में नामांकन करने जा रही प्रियंका के सपोर्ट में उनकी मां सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई राज्यों के सीएम और बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

राहुल ने छोड़ी थी सीट

2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दो सीटों से नामांकन दाखिल किया था. चुनाव में राहुल ने रायबरेली और वायनाड सीट से जीत हासिल की थी. जिसके बाद राहुल ने अपना संसदीय सीट रायबरेली को बरकरार रखा था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वायनाड से उनके परिवार के ही लोग चुनाव लड़ेंगे. इसलिए प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड उपचुनाव में उतर रही हैं.

बड़ी रैली की तैयारी

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वह बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करने के अलावा उस दिन वायनाड में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें प्रियंका गांधी के साथ वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

प्रियंका गांधी के नामांकन में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं के मौजूद होने की संभावना है। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा के बाद ही प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘बहराइच दंगे पर अखिलेश को बात करने का अधिकार नहीं, वो माफियाओं के सरदार हैं’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला

क्या होगा अलग ?

उपचुनाव में अगर प्रियंका गांधी जीतती हैं तो कई गांधी परिवार के लिए कई चीजें नई होंगी। प्रियंका की जित पर ऐसा पहली बार होगा जब एक सांसद के रूप में संसद में पहुंचेंगी। गांधी परिवार के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब परिवार के तीन सदस्य सोनिया, राहुल और प्रियंका एक साथ संसद में मौजूद होंगे. बता दें इस उपचुनाव में प्रियंका के सामने वरिष्ठ भाकपा नेता और पूर्व विधायक सत्यन मोकेरी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा से खड़े हैं. बीजेपी की बात करें तो इस सीट से नव्या हरिदास मैदान में हैं.

ज़रूर पढ़ें