MP By Election: पटवारी, दिग्गी, कमलनाथ को बुधनी-विजयपुर की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP By Election: मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.
mp by election

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP By Election: मध्य प्रदेश की दोनों हॉट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट कर दी है. बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए MP PCC चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उमंग सिंघार समेत कुल 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं. देखिए लिस्ट-

mp by election
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 16 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इन दोनों सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.

  • मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह
  • MP PCC चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार
  • पूर्व CM कमलनाथ
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
  • राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत
  • सचिन पायलट
  • संजय दत्त
  • चंदन यादव
  • आनंद चौधरी
  • रणविजय सिंह
  • कांतिलाल भूरिया
  • अरुण यादव
  • अजय सिंह
  • विवेक तन्खा
  • अशोक सिंह
  • संजना जाटव
  • गोविंद सिंह
  • कमलेश्वर पटेल
  • ओमकार मरकाम
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • हमेंत कटारे
  • जयवर्धन सिंह
  • फूल सिंह बैरय्या
  • लखन सिंह यादव
  • आरिफ मसूद
  • दिनेश गुर्जर
  • नीतू सिकरवार
  • बाबू जंडेल
  • पंकज उपाध्याय
  • प्रवीण पाठक
  • सिद्धार्थ कुशवाह
  • हीना कांवरे
  • सतीश सिकरवार
  • विक्रांत भूरिया
  • सत्य नारायण पटेल
  • हीरा अलावा
  • रोशनी यादव
  • रिचा गोस्वामी
  • मितेंद्र दर्शन सिंह

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर हमलावर हुए MP के संस्कृति मंत्री, जानें क्यों कहा- सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, नहीं पता…

MP उपचुनाव 2024

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 16 नवंबर को वोटिंग होगी.  विजयपुर सीट पर BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है. वहीं, बुधनी सीट पर त्रिकोणीय मामला हो गया है.  यहां BJP ने पूर्व सासंद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को टिकट दिया है. वहीं, कांग्रेस से बागी होकर युवा नेता अर्जुन आर्य सपा की टिकट से चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- MP By Election: विजयपुर में CM मोहन-वीडी ने भरवाया BJP प्रत्याशी का पर्चा, जानें बुधनी में क्या हुआ

ज़रूर पढ़ें