MP News: मुश्किल में फंसे पूर्व CM दिग्विजय सिंह, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु के मानहानि केस में MP-MLA कोर्ट ने सुनवाई के लिए दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया है.
MP News

पूर्व CM दिग्विजय सिंह

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किलें में फंस गए हैं. जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा सीट से BJP विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’ के खिलाफ मानहानि केस में जबलपुर की MP-MLA कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है. MP-MLA विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने यह नोटिस मामले में सुनवाई के लिए जारी किया है.

दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी

जबलपुर की MP-MLA कोर्ट ने मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया है. दिग्विजय सिंह को यह नोटिस सुनवाई के लिए जारी किया गया है. उनके खिलाफ जबलपुर की पनागर विधासभा सीट से BJP विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’ ने मानहानि का केस दर्ज किया था.

मानहानि के केस में नोटिस

साल 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए BJP विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’ के खिलाफ PDS सिस्टम में घोटाला करने के आरोप लगाए थे. उन्होंने BJP विधायक पर PDS सिस्टम में गरीबों का अनाज खुले बाजार में बेचने और करोड़ों के हेर-फेर करने का आरोप लगाया था.

21 जुलाई को होगी सुनवाई

इस मामले में अब जबलपुर की MP-MLA कोर्ट में 21 जुलाई 2025 को अगली सुनवाई होगी. इस सुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी हाजिर होना होगा. इस संबंध में ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- MP में 27% OBC रिजर्वेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

BJP विधायक को बताया था PDS माफिया

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु के खिलाफ आरोप लगाया था- ‘सुशील तिवारी मध्य प्रदेश के सबसे बड़े PDS माफिया हैं, जो करोड़ों रुपए का गरीबों का अनाज गैरकानूनी तरीके से बेचते हैं.’

सार्वजनिक माफी की मांग

इन आरोप को लेकर BJP विधायक सुशील तिवारी ने इस मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा करते हुए एक कानूनी नोटिस भेजा था. साथ ही उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग भी की थी.

ज़रूर पढ़ें