इस राज्य में महिलाओं को मिलेगी एक दिन की पेड पीरियड लीव, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Karnataka menstrual leave: कर्नाटक सरकार ने कार्य क्षेत्र में महिलाओं को समानता और बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की कैबिनेट ने मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी है.
One Day Period Leave

कर्नाटक में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा एक दिन की पीरीअड लीव

Karnataka menstrual leave: कर्नाटक सरकार ने सभी वर्किंग महिलाओं को हर महीने एक दिन की पेड पीरियड लीव की स्वीकृति दे दी है. ये पेड लीव सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं होगी बल्कि प्राइवेट कंपनी, IT फर्म्स, MNC जैसे क्षेत्र में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी.

लागू हुआ पीरियड लीव

कर्नाटक सरकार ने कार्य क्षेत्र में महिलाओं को समानता और बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार की कैबिनेट ने मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी है. इस पॉलिसी के तहत हर कार्य क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को पीरियड के दौरान एक दिन पेड लीव दी जाएगी. इस पॉलिसी को कर्नाटक राज्य में अब आधिकारिक रूप से लागू भी कर दिया गया है.

कार्यक्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देना

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि हमारी सरकार के हर कार्य क्षेत्र पर सम्मान और कल्याण के लिए लगातार सक्रिय है. मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 से पूरे राज्य की महिलाओं को महीने में एक दिन की पेड लीव की सुविधा दी जाएगी. ये एक मानवीय और समझदार कदम है.

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के श्रम मंत्री ने कैबिनेट में ये प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि ये बिल देश में ऐसा पहला कानून होगा, जिसे महिलाओं के स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2025: क्या पीरियड्स में भी करना चाहिए करवा चौथ का व्रत और पूजा? अगर हां, तो जानें कैसे करें

6 पेड पीरियड लीव देने का प्रस्ताव

आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने साल 2024 में महिलाओं के लिए हर साल 6 पेड पीरियड लीव देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अभी बढ़ाकर हर महीने 1 यानि साल में 12 पेड लीव देने का फैसला किया गया है.

ज़रूर पढ़ें