Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, MP की तीन शख्सियतों को किया जाएगा पद्मश्री से सम्मानित

मध्य प्रदेश के भगवान दास रैकवार, कैलाश चंद्र पंत और मोहन नगर को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
File Photo.

File Photo.

Padma Awards 2026: साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है. जिन शख्सियतों को ये सम्मान दिया जाएगा, उनमें मध्य प्रदेश की तीन विभूतियां भी शामिल हैं. मध्य प्रदेश के भगवान दास रैकवार, कैलाश चंद्र पंत और मोहन नगर को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

पद्म श्री पुरस्कार 2026 की लिस्ट यहां देखें

साल 2026 के लिए जिन शख्सियतों को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए हैं. उनकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  1. अंके गौड़ा
  2. आर्मिडा फर्नांडीज
  3. भगवानदास रायकवार
  4. भिकल्या लाडक्या ढिंडा
  5. बृज लाल भट्ट
  6. बुधरी ताती
  7. चरण हेम्ब्रम
  8. चिरंजी लाल यादव
  9. धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
  10. गफरूद्दीन मेवाती जोगी
  11. हैली वार
  12. इंद्रजीत सिंह सिद्धू
  13. के पजानिवेल
  14. कैलाश चंद्र पंत
  15. खेम राज सुंदरियाल
  16. कोल्लाक्कयिल देवकी अम्मा जी
  17. कुमारसामी थंगराज
  18. महेंद्र कुमार मिश्र
  19. मीर हाजीभाई कासमभाई
  20. मोहन नगर
  21. नरेश चंद्र देव वर्मा
  22. नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला
  23. नूरुद्दीन अहमद
  24. ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
  25. पद्मा गुरमेत
  26. पोखिला लेकथेपी
  27. पुन्नियामूर्ति नटेसन
  28. आर कृष्णन
  29. रघुपत सिंह
  30. रघुवीर तुकाराम खेडकर
  31. राजस्तपति कलियप्पा गौंडर
  32. रामा रेड्डी ममिदी
  33. रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
  34. एस जी सुशीलम्मा
  35. संग्युसांग एस पोन्गेनर
  36. शफी शौक
  37. श्रीरंग देवबा लाड
  38. श्याम सुंदर
  39. सीमांचल पात्रो
  40. सुरेश हनागावडी
  41. तगा राम भील
  42. तेची गुबिन
  43. तिरुवरुर बक्तवत्सलम
  44. विश्व बन्धु
  45. युमनाम जात्रा सिंह

हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है पुरस्कारों की घोषणा

पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं. साल 1954 में इन पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी. तभी से ये हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है. पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्रों में दिया जाता है.

इन धातुओं से मिलकर बनाए जाते हैं पद्म पुरस्कार के पदक

  • पद्म पुरस्कारों के लिए पदक शुद्ध सोने या चांदी से नहीं बने होते हैं. पद्म विभूषण मुख्य रूप से कांस्य (ब्रोंज) से तैयार किया जाता है, जिसके दोनों ओर प्लैटिनम की नक्काशी की जाती है.
  • पद्म भूषण भी कांस्य का बना होता है, लेकिन इसके सजावटी हिस्सों पर सोने की परत चढ़ाई जाती है.
  • पद्मश्री पदक भी कांस्य से ही बनता है, हालांकि इसमें सजावट के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत, अब तक 28 लोगों की जान गई, जीतू पटवारी बोले- इनका क्या दोष था?

ज़रूर पढ़ें