सीएम मोहन यादव ने Budget 2026 को बताया विकसित राष्ट्र का बजट, बोल- गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं पर खास ध्‍यान

Budget 2026: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "इस बजट में गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) यानी आज 11 बजे संसद में 9वां वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया. बजट 2026 में सरकार का वित्तीय वर्ष का रोडमैप आम लोगों के सामने रखा गया. इस बजट के संबोधन के दौरान वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सिल सर्विस पर ध्‍यान दिया है. उन्‍होंने आगे कहा कि यही वजह है कि हमें 7 फीसदी का विकास दर हासिल करने में बड़ी कामयागी मिली है. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट – सीएम मोहन यादव

बजट 2026 के ससंद में पेश होने के बाद मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “इस बजट में गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है. खासकर, बजट की दिशा और लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाने का है. इसमें आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है. यह सुनिश्चित करने के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं कि भारत एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने.”

बजट पर सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ये 2047 अमृतकाल का बजट आज पेश किया गया है. मेरी अपनी ओर से इस बजट के लिए बधाई. सभी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए यह बजट है. उन्‍होंने कहा कि कॉटन इंडस्ट्री रेडीमेड गारमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए यह बजट है. धार्मिक पर्यटन के माध्यम से छोटे शहरों के लिए भी गुंजाइश है. सीएम ने कहा कि कई प्रकार की वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत ताकत से खड़ा हो उसके लिए यह बजट है.

एमपी सरकार के मंत्रियों ने दी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया

बजट पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिहाज़ से बहुत अच्छा बजट है. सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. 2047 के विकसित भारत की झलक बजट में दिखाई दे रही है. वहीं मंत्री कृष्‍णा गौर ने बजट पर कहा कि महिलाओं और किसानों के साथ सभी वर्गों को ध्‍यान में रखा है. बजट पर मंत्री विश्वास सारंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्‍यान रखा गया है. उन्‍होंने कहा कि सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बजट है. उन्‍होंने आगे कहा कि ये बजट प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा करेगा.

ये भी पढे़ं- Budget 2026: 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना होगी शुरू- पढ़ें वित्त मंत्री के 10 बड़े ऐलान

ज़रूर पढ़ें