CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद पटवारियों का आंदोलन खत्म, 12 अक्टूबर से शुरू होगा स्‍वामित्व योजना का काम

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम हुई मुलाकात के बाद पटवारी संघ ने 12 अक्टूबर से योजना का काम फिर शुरू करने का निर्णय लिया है.
Patwari delegation meets CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव से पटवारी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

MP News: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारी संघ और राज्य सरकार के बीच जारी विवाद अब सुलझ गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम हुई मुलाकात के बाद पटवारी संघ ने 12 अक्टूबर से योजना का काम फिर शुरू करने का निर्णय लिया है. बैठक में पटवारियों की सुरक्षा, विभागीय कार्रवाई और आर्थिक मांगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी.

न्यायिक संरक्षण के आदेश जारी करने पर सहमति

पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत काम करने वाले पटवारियों को न्यायिक संरक्षण देने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 17 सितंबर के बाद की गई कार्रवाइयों को निरस्त करने पर भी सहमति बनी है. इन फैसलों के बाद संघ ने काम पर लौटने का ऐलान किया.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें