CG News: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प.
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुधकैयां गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पहले तो एक गुट के आपराधिक तत्वों ने दूसरे गुट के लोगों से जमकर मारपीट की. मारपीट की खबर सुनते ही दूसरे पक्षों के लोगों ने भी मारपीट करने वाले लोगों के घरों पर हमला कर दिया. इस दौरान घरों और गाड़ियों में आग लगा दी. इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
इलाका छावनी में तब्दील
पूरा मामला गरियाबंद जिले में राजिम से लगे दुधकैयां गांव का है. यहां पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. आरोपियों ने मामले में गवाही देने वाले लोगों पर हमला कर दिया. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. उपद्रवियों ने कई घरों और वाहनों में आगजनी की. तनाव को देखते हुए रायपुर से अतिरिक्त फोर्स गांव में भेजी गई है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है.
#BreakingNews : गरियाबंद के दो पक्षों में भड़की हिंसा, घर-गाड़ी सब में लगाई आग…#Chhattisgarh #gariaband #Violence #fireincident #PoliceAction #VistaarNews pic.twitter.com/LcJgsbI1tQ
— Vistaar News (@VistaarNews) February 1, 2026
4 महीने पहले का है विवाद
दरअसल पूरा मामला लगभग 4 महीने पहले का है.यहां हथखोज गांव में राहगीरों से लूटपाट और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. इसके बाद जब आरोपी जेल से छूटे तो उन्होंने बकली गांव में लूट की शिकायत करने वालों की पिटाई शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई.
ये भी पढ़ें: Durg: नाबालिग के साथ सालों तक सामूहिक दुष्कर्म, मां को सुनाई आपबीती, जांच शुरू