MP News: इंदौर में लोडिंग वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मारी, 2 की हालत गंभीर, नशे में धुत था ड्राइवर

हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए. इसमें महिलाओं की हालत गंभीर है. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक 15 फीट तक वाहन के साथ घसीटते चले गए.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में खंडवा रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन के टक्कर मारने से हादसा हो गया. इसमें दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए. इनमें महिलाओं की हालत गंभीर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नशे में धुत होने के कारण ये हादसा हुआ है.

15 फीट तक वाहन के साथ घसीटते चले गए

पूरा मामला इंदौर में खंडवा रोड का है. यहां सोमवार को दोपहर के समय चार लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चारों लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए. इसमें महिलाओं की हालत गंभीर है. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक 15 फीट तक वाहन के साथ घसीटते चले गए.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी ड्राइवर नशे में धुत था और बेहोशी की हालत में था. इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

एयरपोर्ट क्षेत्र में ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया था

इंदौर में 4 महीने पहले एयरपोर्ट क्षेत्र में भी सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. ट्रक चालक ने कई लोगों को कुचल दिया था. जिसमें चारों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे. हालांकि पुलिस का कहना है कि लगातार शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद शराब पीकर गाड़ी चलाने से हादसे नहीं रुक रहे हैं.

ये भी पढे़ं: MP News: बीटेक पास इंजीनियर निकला शातिर चोर, लंदन से लौटने के बाद भोपाल में वारदात को देता था अंजाम

ज़रूर पढ़ें