Gwalior News: ग्वालियर में खदान को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग, एक दर्जन लोगों ने राइफल से चलाई गोलियां

Gwalior News: वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग राइफलों से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं.
Gwalior News

ग्वालियर में खदान को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग

Gwalior News: ग्वालियर के बिलौआ में गिट्टी खदान के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग का मामला सामने आया है. इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग राइफलों से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे क्रेशर मार्केट इलाके में दहशत फैल गई है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

खदान के उत्खनन को लेकर हुआ विवाद

इस बीच यह बात सामने आई है कि मूल विवाद संदीप शर्मा और मोहित शर्मा के बीच खदान के उत्खनन को लेकर हुआ था. जबकि खदान किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए खनिज विभाग को लिखा है, जिससे लीज का पता किया जा सके और उसके बाद कार्रवाई की जा सके. वहीं जिस लाइसेंस बंदूक से फायरिंग की गई है, उसकी डिटेल्स निकाली जा रही हैं, जिससे हथियारों को भी सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा सके.

मामला फायरिंग तक पहुंचा

दरअसल ग्वालियर अंचल के क्रेशर मार्केट में विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे फायरिंग तक पहुंच गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पक्ष आमने-सामने खड़े होकर अपनी-अपनी राइफलों से गोलियां चला रहे हैं. खदानों के बीच हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय क्रेशर संचालकों और मजदूरों में भय का माहौल है. वर्चस्व को लेकर होने वाले ये विवाद अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं, जिससे सामान्य कारोबार प्रभावित हो रहा है. पिछले दो महीनों में इस क्षेत्र में 10 से अधिक विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढे़ं- MP News: इंदौर में दूषित पानी पीने से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंचा

ज़रूर पढ़ें