रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, इन तोहफों से जीतें पार्टनर का दिल, हर दिन होगा खास
वैलेंटाइन वीक पर पार्टनर को ये गिफ्ट दें
Valentine Week Gift Ideas: फरवरी महीने की शुरुआत होते ही युवाओं के बीच वैलेंटाइन वीक को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. प्यार का यह सफर 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है, जिसमें कपल्स हर दिन को यादगार बनाने के लिए कोई मौका नहीं चूकते. अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ‘रोज डे’ से लेकर ‘वैलेंटाइन डे’ तक हर दिन उन्हें एक अनोखा गिफ्ट देकर उनका दिल जीत सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज बताएंगे, जो आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे और आपके रिश्ते में मजबूती बनेगी.
7 फरवरी 2026: रोज डे (Rose Day)
पार्टनर को उनके पसंदीदा रंग का गुलाब या एक खूबसूरत बुके देकर आप ‘रोज डे’ की खास शुरुआत कर सकते हैं. इससे वो इंप्रेस होंगी.
8 फरवरी 2026: प्रपोज डे (Propose Day)
इस दिन अपने दिल की गहराइयों को एक खूबसूरत लेटर में लिखकर उन्हें तोहफे में दें और अहसास कराएं कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं.
9 फरवरी 2026: चॉकलेट डे (Chocolate Day)
चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को उनकी पसंद की चॉकलेट प्यार भरे अहसास के साथ गिफ्ट दें. आप चाहें तो इसे और भी खास बनाने के लिए हैंडमेड चॉकलेट्स दे सकते हैं.
10 फरवरी 2026: टेडी डे (Teddy Day)
टेडी डे के दिन पार्टनर की पसंद का कोई प्यारा सा सॉफ्ट टॉय या आप दोनों की यादों को समेटे हुए एक कस्टमाइज्ड कुशन तोहफे में देकर इस दिन को और भी यादगार बनाएं.
11 फरवरी 2026: प्रॉमिस डे (Promise Day)
प्रॉमिस डे पर उम्र भर साथ निभाने और एक-दूसरे की कमियों को अपनाते हुए वह वादा करें, जिसका आपका पार्टनर लंबे समय से इंतजार कर रहा हो. यह दिन एक-दूसरे से प्रॉमिस करने के लिए ही होता है.
12 फरवरी 2026: हग डे (Hug Day)
इस खास दिन पर पार्टनर को एक सुकून भरा हग दें और इस पल को और भी महकाने के लिए उन्हें उनकी पसंद का कोई बेहतरीन परफ्यूम तोहफे में भेंट करें. इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा.
ये भी पढ़ें-Rose Day 2026: क्या रोज डे पर एक्स को गुलाब देना सही? जानिए क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट
13 फरवरी 2026: किस डे (Kiss Day)
इस दिन एक रोमांटिक कैंडललाइट डिनर सरप्राइज प्लान करके अपने पार्टनर के साथ बिताए हर पल को हमेशा के लिए यादगार बना दें.
14 फरवरी 2026: वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन की शुरुआत एक डिजिटल लव लेटर से करें. पूरा समय साथ बिताकर यादें संजोएं और अपने अटूट बंधन को दर्शाने के लिए एक-दूसरे को ‘कपल रिंग’ भेंट करें.