MP Board Exam: कल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले छात्र इन बातों का रखें ध्यान

MP Board 10th Exam: एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 6 मार्च 2026 तक चलेगी. परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है.
mp board exam 10th class

एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा

MP Board 10th Exam: एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है. 13 फरवरी से एग्जाम शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगे. पूरे प्रदेश में 3000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है.

कब तक होंगे 10वीं बोर्ड के एग्जाम?

  • 10वीं बोर्ड एग्जाम का पहला पेपर उर्दू का होगा.
  • आखिरी पेपर 6 मार्च 2026 को हिंदी का होगा.
  • रेगुलर छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होंगे.

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board Of Secondary Education) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • MPBSE पोर्टल पर क्लिक करना होगा.
  • Examination/Enrollment Form ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करते है तो एक बॉक्स खुलेगा.
  • यहां छात्रों को आवेदन क्रमांक या रोल नंबर और कैप्चा एंटर करके सबमिट पर क्लिक करना होगा.
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखने लगेगा.

परीक्षा केंद्रों की होगी कड़ी निगरानी

  • परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी.
  • एग्जाम सेंटर्स की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.
  • पुलिस थानों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी.
  • संवेदनशील एग्जाम सेंटर की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस से की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई पर सरकार को केंद्र के जवाब का इंतजार, जीएडी ने पत्र में लिखा- सामाजिक तनाव फैलाने वाला बयान

स्टूडेंट्स को किन बातों का ख्याल रखना होगा?

  • एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले 10वीं कक्षा के छात्रों को कई बातों का ध्यान रखना होगा.
  • परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा. इसके साथ ही एक पहचान पत्र जरूर रखना चाहिए.
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होंगी. छात्रों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी.
  • एग्जाम सेंटर्स में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे – स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच आदि ले जाने पर मनाही होगी.

ज़रूर पढ़ें