MP News: भोपाल में युवक ने धारदार हथियार से की बहन की हत्या, फिर रेलवे ट्रैक पर खुद भी सुसाइड किया
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: भोपाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चचेरे भाई ने बहन की हत्या कर सनसनी फैला दी है. दुर्गा नाम की महिला की हुई हत्या हुई है. निर्माणाधीन मकान से महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है. महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. महिला के ऊपर 14 चाकू के घाव मिले हैं, सीने में नौ, पेट में तीन, गले पर एक घाव के निशान मिले हैं.
साफ-सफाई के बहाने ले जाने के बाद कर दी हत्या
दरअसल साफ सफाई करने के बहाने से मकान में ले जाकर धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई. निर्माणाधीन मकान महिला का ही था. मकान की चाभी आरोपी के पास ही थी. चौंकाने वाली यह बात है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया. आरोपी प्रीतम कुशवाह ने निशातपुरा रेलवे लाइन पर कटकर जान दे दिया है.
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. प्रीतम नाम का आरोपी महिला के गांव तेंदूखेड़ा का रहने वाला था. आरोपी रिश्ते में महिला का चचेरा भाई लगता है. दुर्गा नाम की महिला के घर ही आरोपी पिछले एक साल से रह रहा था. महिला की उम्र लगभग 50 बताई जा रही है. आरोपी की उम्र करीब 55 साल बतायी जा रही है.
अपने ही बच्चों की हत्या के मामले में जेल काट चुका है आरोपी
महिला के परिजनों का कहना है कि आरोपी अपने ही बच्चों की हत्या की जुर्म में जेल काट चुका था. गांव वालों ने आरोपी का बहिष्कार किया तो महिला शरण दी थी. बता दें कि आरोपी सब्जी का ठेला लगाने का काम करता था, अचानक दो दिन पहले ठेला बेच दिया था.
महिला का बेटा करोंद में टीवी दुकान में काम करता है
गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रीतम 26 जनवरी 2025 को जेल से छूटा था. आरोपी ने अपने ही तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं: MP News: सीधी में पुजारी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, आरोपी मौके से ही पकड़ा गया