गर्मियों में कम पैसों से शुरू करें ये 5 सबसे फायदे वाले बिजनेस, पहले दिन से होगी बंपर कमाई

Summer Profitable Business: अगर आप इस गर्मी के मौसम में कुछ नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मौसमी बिजनेस (Seasonal Business) में पैसा इन्वेस्ट करना मुनाफे का सौदा हो सकता है, क्योंकि इन व्यवसायों के जरिए आप कुछ ही महीनों में एक बड़े बिजनेसमैन की तरह अच्छा पैसा कमा सकते हैं.
Summer profitable business ideas

गर्मी के मौसम में ये बिजनेस करें

Summer Profitable Business: सर्दियों का मौसम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. कुछ दिनों बाद होली का त्योहार आ जाएगा और इसी के साथ तापमान भी बढ़ने लगेगा. अगर आप इस गर्मी के मौसम में कुछ नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मौसमी बिजनेस (Seasonal Business) में पैसा इन्वेस्ट करना मुनाफे का सौदा हो सकता है, क्योंकि इन व्यवसायों के जरिए आप कुछ ही महीनों में एक बड़े बिजनेसमैन की तरह अच्छा पैसा कमा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच बिजनेस के बारे में जिन्हें गर्मियों के समय में शुरू करके आप लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.

ठंडे पेय और जूस सेंटर का बिजनेस

गर्मियों में लोग खुद को तरोताजा रखने के लिए ठंडी चीजें जैसे जूस, शेक और नींबू पानी पीना बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में आप आम, तरबूज और खरबूजे जैसे फलों का जूस बेचने का काम शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस कम पैसों में एक छोटी दुकान या ठेला लगाकर भी शुरू किया जा सकता है और इससे अच्छी कमाई की जा सकती है.

आइसक्रीम-कुल्फी पार्लर का व्यापार

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आइसक्रीम, कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट जैसी ठंडी चीजों की डिमांड बढ़ने लगती है. छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक हर कोई इन ठंडी चीजों का सेवन करता है. आप इस समय किसी ब्रांड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं या खुद का छोटा व्यापार शुरू कर सकते हैं. बता दें कि आइसक्रीम और कुल्फी का व्यापार स्कूल या मेन मार्केट में करना फायदेमंद होता है, क्योंकि इन स्थानों पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है.

एयर कूलर और एसी सर्विसिंग

गर्मी आते ही लोग रजाई और कंबल से नाता तोड़ देते हैं और उन्हें सुकून के लिए ठंडी हवा की जरूरत होती है. गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है, जिस वजह से AC, कूलर और पंखे की मांग बढ़ जाती है. आप गर्मियों के मौसम में इनका व्यापार कर सकते हैं. वहीं अगर आपके पास तकनीकी जानकारी है, तो आप सर्विसिंग की दुकान भी खोल सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा और आप कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ठंडे पानी और बर्फ सप्लाई

गर्मियों में आम के साथ-साथ शादियों की भी खूब धूम रहती है. इस दौरान गांवों से लेकर शहरों तक हर तरफ शादियों का माहौल होता है, जिससे बर्फ और ठंडे पानी की मांग अचानक बहुत बढ़ जाती है. ऐसे में आप बर्फ की सप्लाई या मिनरल वाटर की होम डिलीवरी का छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं. शहरों में इस काम से अच्छी कमाई की जा सकती है क्योंकि वहां इसकी जरूरत काफी ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें-भोपाल-इंदौर से यूरोप घूमने का शानदार मौका, IRCTC ने शुरू किया खास विदेशी टूर पैकेज

समर कैम्प और बच्चों की एक्टिविटी क्लास

स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के लिए समर कैम्प, डांस, आर्ट या स्पोर्ट्स क्लासेज की मांग बहुत बढ़ जाती है. अगर आपके पास किसी खेल या कला का हुनर है, तो आप अपने घर या किसी किराए के कमरे से यह ट्रेनिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं. यह छुट्टियों के समय कमाई का एक बेहतरीन जरिया साबित हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें