‘प्लीज, स्टैंड अप…’, ट्रंप का ‘आर्डर’ सुनते ही सीट छोड़ खड़े हो गए शहबाज शरीफ, Board Of Peace की बैठक में हुए जलील
डोनाल्ड ट्रंप और शहबाज शरीफ
Board Of Peace Meeting in US: अमेरिका में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए. यहां भी पीएम शहबाज को जलील होना पड़ा. ट्रंप ने शहबाज की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘प्लीज स्टैंड अप’ यह सुनते ही शहबाज खरडे हो गए. हालांकि, बाद में ट्रंप और शहबाज शरीफ बाद में एक-दूसरे से मिलते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
सोशल मीडिया पर अब इसी बात को लेकर बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम शहबाज पर ‘चाटुकारिता’ के आरोप लगा रहे हैं. मीटिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहबाज सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह कोई औपचारिक सैल्यूट नहीं था. अब इस इशारे को लेकर शहबाज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Puppet Showbaz Shariff of Pakistan Tries to Hug Trump 😂😂😂😂😂
— Ali (@MerruX) February 19, 2026
Then he tell Trump he has to go back to him. Meaning his boss Asim Munir. Then he salutes Trump…………. This puppet only knows how to serve military dictators https://t.co/i6Alh67ib1 pic.twitter.com/gYh8lWO8oF
क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप अपने भाषण के दौरान जब सब बैठे हुए थे, उस दौरान उन्हें शहबाज की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘प्लीज स्टैंड अप’. यह सुनते ही शहबाज तुरंत अपनी सीट छोड़कर खडे़ हो गए. शहबाज के इस घटनाक्रम की पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. इसके साथ ही इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, बाद में दोनों मुलाकात भी की है. इस दौरान शहबाज शरीफ ट्रंप से गले मिलने की भी कोशिश कर रहे थे.
ये भी पढ़ेंः ईरान पर अमेरिका करेगा हमला? ट्रंप का ‘टू-फेज प्लान’ तैयार! नहीं माने खामेनेई तो क्या होगा
शहबाज ने ट्रंप को ‘शांति का आदमी’ बताया
इस कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की है. वहीं शहबाज शरीफ ने मीटिंग में ट्रंप की तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं रहे, उन्होंने जमकर तारीफ की. शहबाज ने कहा कि ट्रंप की वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित बड़े संघर्ष को टाला जा सका. इसके साथ ही ट्रंप को ‘शांति का आदमी’ बताया.