‘एयरस्ट्राइक का बदला जरूर लेंगे…’, पाकिस्तान के हमले से भड़का अफगान, महिलाओं-बच्चों समेत 20 की मौत

Pakistan Airstrikes in Afghanistan: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करते हुए पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है.
Taliban Spokesperson

तालिबानी प्रवक्ता

Pakistan Airstrikes in Afghanistan: अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ने की संभावना है. आज रविवार, 22 फरवरी को अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने कहा कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं. इसके साथ ही कहा कि हम जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार हैं. वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया कि सीमा पर किए गए हवाई हमलों का उद्देश्य केवल आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाना था. पाकिस्तान ने रविवार के तड़के ही अफगानिस्तान के भीतर डूरंड लाइन के पास कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसमें करीब 19 लोगों की मौत की खबर है. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करते हुए पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है. प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है. रात मं कई इलाकों में बमबारी भी की है, जिसमें नांगरहार और पक्तिका प्रांत के इलाके शामिल हैं. इस बमबारी में कई लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्चों, महिलाओं समेत दर्जनों मारे गए और घायल हुए हैं’

अफगान रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाक सेना के हमलों का समय पर उचित और सोच-समझकर जवाब दिया जाएगा. मंत्रालय ने इस हमले को अफगान की राष्ट्रीय संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों और इस्लामी मूल्यों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है. हालांकि, अब आगे क्या होगा? यह देखना होगा, लेकिन इस बयानबाजी ने दोनों देशों के बीच के तनाव को बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ेंः नेपाल के Zen-Z आंदोलन से प्रेरित था AI Impact Summit में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

तालिबान सरकार ने बुलाई अधिकारियों की मीटिंग

सूत्रों के मुताबिक, अफगान सरकार के अधिकारी इन हमलों की वजह से हुई नुकसान का आकलन कर रहे हैं. इसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा. हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान प्रशासन ने बड़े लेवल पर मीटिंग बुलाई है. मीटिंग में ही आगे की रणनीति तय होगी.

ज़रूर पढ़ें