Gold Silver Rate: चांदी ऑल टाइम हाई से 1.67 लाख सस्ती, जानिए 20, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

Gold Silver Rate: 24 कैरेट सोना की बात की जाए तो वर्तमान में उसकी कीमत लगभग 1,55,000 के आसपास चल रही है, जबकि 22 कैरेट 1,51,000, रुपए 20 कैरेट 1,38,000 रुपए और 18 कैरेट की कीमत लगभग 1,25,000 रुपए पहुंच गई है.
Gold Silver Rate

सोना-चांदी

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी पिछले महीने अपने ऑल टाइम हाई को पार करते हुए काफी तेजी से रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन इसके बाद सोना-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई. इन दिनों मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई से बहुत नीचे पर हैं. यहां जानें सोना-चांदी की वर्तमान में क्या कीमत है?

चांदी इन दिनों भारी गिरावट के बाद ऑल टाइम हाई से करीब 1.67 लाख रुपए सस्ती हो गई है, तो वहीं सोना करीब 36 हजार रुपए नीचे पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि पिछले एक हफ्तों के अंदर चांदी करीब 8,584 रुपए महंगी हुई है. इसके बावजूद ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है. बता दें, पिछले महीने 29 जनवरी को चांदी 4,20,000 रुपए को पार कर गई थी. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब चांदी 4 लाख रुपए को पार कर गई थी. लेकिन यह लेवल छूने के भर-भराकर गिर गई. हालांकि इस गिरावट की कई वजहें निकलकर सामने आईं.

सोना का क्या रहा हाल?

उतार-चढ़ाव सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमत में भी देखने को मिली. 29 जनवरी 2026 को सोना भी 1,93,000 रुपए को पार कर गया था. लेकिन इसके अगले ही दिन भारी गिरावट दर्ज की गई. वर्तमान में सोना लगभग 1,55,000 रुपए चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यानी सोना लगभग 36,000 रुपए अपने ऑल टाइम से नीचे आ गया है, जो काफी बड़ी गिरावट है.

ये भी पढ़ेंः PM Kisan 22nd Installment: करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, जानिए लेटेस्ट अपडेट

क्या है सोने की कीमत?

सोने की कीमत कैरेट के हिसाब से तय होती है. इसलिए इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर 24 कैरेट सोना की बात की जाए तो वर्तमान में उसकी कीमत लगभग 1,55,000 के आसपास चल रही है, जबकि 22 कैरेट 1,51,000, रुपए 20 कैरेट 1,38,000 रुपए और 18 कैरेट की कीमत लगभग 1,25,000 रुपए पहुंच गई है.

ज़रूर पढ़ें