LPG सिलेंडर से लेकर GST तक, 1 नवंबर से इन नियमों में होगा बदलाव, जानें जेब पर क्या पड़ेगा असर

New rules from 1 November: नवंबर शुरू होते ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर टैक्स, पेंशन और बैंकिंग जैसी सुविधाओं में बदलाव होंगे. ऐसे में आम नागरिकों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कल से किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है.
New rules from 1 November

1 नवंबर से होंगे ये बदलाव

New rules from 1 November: आज अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है और कल से नए महीने नवंबर की शुरुआत होगी. नया महीना शुरू होते ही लोगों को कई बड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, सरकार हर महीने रोजमर्रा सी जुड़े कुछ नियमों में जरूरी बदलाव करती है. ऐसे ही अब सरकार कल 1 नवंबर से कई बड़े नियमों में बदलाव करने जा रही है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर पड़ सकता है.

नवंबर शुरू होते ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर टैक्स, पेंशन और बैंकिंग जैसी सुविधाओं में बदलाव होंगे. ऐसे में आम नागरिकों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कल से किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है.

क्या LPG सिलेंडर के दाम बदलेंगे?

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर और हवाई ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 नवंबर को भी नई कीमतें जारी हो सकती हैं. दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा.

GST के नियमों में होगा बदलाव

1 नवंबर से जीएसटी से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसके तहत टैक्स रिफंड की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. वहीं, इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने के लिए विक्रेता का समय पर टैक्स जमा करना जरूरी होगा. इससे फर्जी बिलोंर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

पेंशनधारकों को जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र

सरकारी पेंशन पाने वालों को नवंबर में अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है. इसलिए सभी पेंशनधारकों को समय सीमा के भीतर यह जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें-1 नवंबर से आपकी जेब पर सीधा असर, आधार, एफडी और क्रेडिट कार्ड समेत बदलने जा रहे हैं ये नियम!

बिना ट्रूकॉलर के दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

मोबाइल यूजर्स के लिए भी नया बदलाव होने जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत फोन आने पर स्क्रीन पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाई देगा. इससे अनजान नंबरों की पहचान करना आसान होगा और फर्जी कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें