ENG vs SL: सुपर-8 में इंग्लैंड ने 147 रनों के टारगेट को किया डिफेंड, श्रीलंका को 95 रनों पर किया ढेर

ENG vs SL: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मुकाबला आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने 51 रन से जीत दर्ज कर ली है.
ENG vs SL

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

ENG vs SL: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मुकाबला आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने 51 रन से जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने फिल साल्ट की 61 रन की पारी के बदौलत 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ही सिमट गई.

इंग्लैंड ने बनाए 146 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने बनाए. उन्होंने 40 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. साल्ट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. उनके अलावा विल जैक्स 21 तो कप्तान हैरी ब्रुक ने 14 रन की पारी खेली, जबकि सैम करन 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

यह भी पढ़ें: Asia Cup Rising Stars 2026: भारतीय महिला टीम ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से रौंदा

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने

इंग्लैंड द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कामिल मिशारा सस्ते में ही लौट गए. श्रीलंका की आधी टीम महज 34 रनों में ही सिमट गई थी. निसांका 9 तो कामिल मिशारा महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा कुसल मेंडिस भी सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने. श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते श्रीलंका के बल्लेबाजों को 95 रनों पर ही ढेर कर दिया. उनके लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट विल जैक्स ने लिए.

ज़रूर पढ़ें