LIVE: “एक खामेनेई मारा गया तो हजार खामेनेई उठ खड़े होंगे” खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे
US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत उसके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई है. यहां पढ़ें हमले में अब तक क्या-क्या हुआ.
ईरान पर इजरायल का डबल अटैक
US-Israel Iran War LIVE: अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल-ईरान संघर्ष में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया और सेना ने की है. दावा किया जा रहा है कि हमले में खामेनेई के परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.