डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने की मारने की कोशिश, UN में अमेरिका का बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप
America Israel War: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में हुई ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका ने बड़ा दावा किया है. अमेरिकी एम्बेसडर माइक वाल्ट्ज ने कहा है कि ईरानी सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की कोशिश की है. इसके अलावा उन्होंने मिडिल ईस्ट में शांति के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है. जानिए क्या कहा?
दरअसल, शनिवार 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी. इस दौरान ईरान के मिलिक्ट्री बेस और सरकारी जगहों पर ताबड़तोड़ हमले हुए. अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. दोनों ओर से हमला जारी है. खामेनेई की मौत के बाद कई देशों में विरोध देखने को मिल रहा है.
The Iranian regime has even attempted to assassinate the U.S. president — President Donald Trump.
— Ambassador Mike Waltz (@USAmbUN) March 1, 2026
Now they are masquerading as a victim. Now we have taken lawful action. pic.twitter.com/keHfqp74Cg
अमेरिकी एम्बेसडर माइक वाल्ट्ज ने दावा किया कि ट्रंप को ईरान ने मारने की कोशिश की है. ईरानी सरकार 47 सालों से लगातार ‘अमेरिका को मौत’ का नारा लगा रही है और इजरायल को खत्म करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान पर हमला करने और यूएन चार्टर के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं मोजतबा, खामेनेई की मौत के बाद संभाली ईरान की कमान, बने नए सुप्रीम लीडर
ईरान से दुनियाभर को खतरा: माइक वाल्ट्ज
माइक वाल्ट्ज ने कहा कि ईरान ने पहले तो राष्ट्रपति की हत्या करने की कोशिश की, इसके बाद खुद को पीड़ित बताते हुए अपने कामों को छिपाने की कोशिश की. माइक वाल्ट्ज ने आगे कहा कि ईरान की गतिविधियों से दुनियाभर के साथियों को खतरा है. अमेरिका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है. उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद ईरान सहयोग करने में नाकाम रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान की लोग शिकायत करने वजाय जश्न मना रहे हैं, शायद वो अपनी आजादी की उम्मीद कर रहे हैं.