Holi 2026 Wishes: इस होली अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, भेजें ये प्यार और रंगीन भरे संदेश
होली 2026 की शुभकामनाएं
Holi 2026 Wishes: होली का मतलब सिर्फ रंग खेलना नहीं है, बल्कि यह आपसी प्यार और खुशियों का त्योहार है. यह हमें सिखाता है कि हमेशा अच्छाई की जीत होती है. यह मौसम बदलने और अपने प्रियजनों के साथ मिलकर पुरानी कड़वाहट भूलने का सबसे अच्छा मौका है.
इस साल होली कब है?
साल 2026 में 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर अपनों को विश करने का सिलसिला होलिका दहन वाले दिन से ही शुरू हो जाता है. आपकी मदद के लिए हमने कुछ चुनिंदा मैसेज तैयार किए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों के साथ इस पर्व की खुशियां बांट सकते हैं.
आपनों को भेजें ये खास मैसेज
खुशियों से भरा आपका हो संसार ,
जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार,
आपके संसार में हो रंगों की भरमार.
रंगों की बहार,
पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
मुबारक हो आपको
होली का त्योहार.
रंग बरसे गुलाल बरसे, खुशियों की बौछार बरसे.
संग अपने यह त्योहार मने,
जीवन में रंग ही रंग बने.
होली की शुभकामनाएं.
सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
गम जब भी करे परेशान
खुशियों के रंग आपके संग हो.
ये भी पढ़ें-होली के रंग से कार या बाइक हो गई खराब? जानिए दाग हटाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका
होली के रंग हों सबसे प्यारे,
खुशियों के दीप जले सारे.
रिश्तों में नई मिठास घुले,
मन में उमंग और प्रेम फुले.
रंगों भरी हो आपकी होली.
गुलाल से रंगीन हो हर गली
खुशियों से भर जाए हर झोली.
दिलों में ना कोई शिकवा रहे,
बस प्यार ही प्यार हो,
यही दुआ रहे. होली मुबारक हो.
इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली
मुबारक हो आप ये रंगीली होली.
पिचकारी की धारा से रंग बरसे,
खुशियों के बादल संग संग बरसे.
मीठी गुजिया और ठंडाई संग,
मस्ती में झूमे हर दिल युवा संग.
रंगों भरी हो आपकी होली.