सावन में बिना दूध-मावा और चीनी के इन चीजों से बनाएं सॉफ्ट कलाकंद बर्फी, जानें आसान रेसिपी
Healthy Sugar Free Kalakand Recipe: आपको बता दें कि हर दिन मार्केट से मिठाइयां खरीदने और पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. आप घर पर रखे सामानों की मदद से स्वादिष्ट और नरम गुड़-कलाकंद बर्फ़ी तैयार कर सकते हैं. इसका सेवन आप उपवास के दौरान या उसके बाद कर सकते हैं.
सॉफ्ट कलाकंद बर्फी
Kalakand Barfi Without Milk Mawa: सावन के इस पवित्र महीने में भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका उपवास रख रहे हैं. वहीं कुछ लोग भगवान शिव के भजन-कीर्तन में लीन होकर घर पर अच्छे-अच्छे पकवान और स्वादिष्ट मिठाइयां बनाने में व्यस्त हैं. वहीं कई लोग मार्केट से मिठाइयां मंगाकर स्वाद ले रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि हर दिन मार्केट से मिठाइयां खरीदने और पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. आप घर पर रखे सामानों की मदद से स्वादिष्ट और नरम गुड़-कलाकंद बर्फ़ी तैयार कर सकते हैं. इसका सेवन आप उपवास के दौरान या उसके बाद कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
गुड़-कलाकंद बर्फ़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पनीर – 400 ग्राम
- डेसिकेटेड नारियल – ½ कप
- मिल्क पाउडर – ½ कप
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- गुड़ – स्वादानुसार
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- सजाने के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता
बनाने का आसान तरीका
- पनीर को अच्छे से कद्दूकस कर लें और ध्यान रखें कि उसमें पानी न हो.
- कड़ाही में घी गर्म करके पनीर डालें और धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनें.
- अब इसमें नारियल का चूरा और मिल्क पाउडर मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- मिश्रण गाढ़ा होने पर गुड़ मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें.
- इसके बाद बेहतरीन खुशबू और स्वाद के लिए इलायची पाउडर मिक्स करें.
- थाली में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स सजाएं.
- इसे पहले रूम टेम्परेचर पर ठंडा करें , फिर सेट होने के लिए एक घंटे फ्रिज में रखें.
- बर्फी को सॉफ्ट रखने के लिए मिश्रण को कड़ाही छोड़ते ही गैस से उतार लें.
- सेट होने के बाद इसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें और ठंडी-ठंडी बर्फी सर्व करें.
- यह लाजवाब गुड़ कलाकंद बर्फी दिखने में जितनी खूबसूरत है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है.