Bihar: नीतीश कुमार से कितने अमीर हैं उनके बेटे निशांत? जानिए पढ़ाई-लिखाई से लेकर कार कलेक्शन तक सब

Bihar: बिहार पॉलीटिक्स में एक नाम बहुत सुर्खियों में हैं वह है निशांत कुमार का. निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इकलौते बेटे हैं. आइए जानते हैं कि निशांत कुमार कौन हैं? उनकी पढ़ाई-लिखाई और संपत्ति के बारे में सब कुछ.
नीतीश कुमार, निशांत कुमार

नीतीश कुमार, निशांत कुमार

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है. उनके इस फैसले के बाद से ही बिहार की राजनीति 360 डिग्री घूम गई है. अब पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. इसी बीच बिहार पॉलीटिक्स में एक नाम बहुत सुर्खियों में हैं, वह निशांत कुमार का है. निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इकलौते बेटे हैं. निशांत अभी तक राजनीति से काफी दूरी बनाएं रखते थे लेकिन अब उनकी एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

क्या निशांत कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद ऐसी खबरें हैं कि निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. अब आइए जानते हैं कि निशांत कुमार कौन हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई कितनी हुई और संपत्ति कितनी है. निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. उनकी मां का नाम मंजू सिन्हा था, वह एक स्कूल टीचर थी लेकिन 2007 में उनका निधन हो गया था. निशांत की शुरूआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरन स्कूल से हुई. बाद में वह मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़े.

बिरला इंस्टीट्यूट से की पढ़ाई

उच्च शिक्षा के लिए वह रांची के पास बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा गए, यहां से निशांत ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री ली. खास बात ये रही कि यहां पर शुरुआती दो सालों तक किसी को पता ही नहीं चला कि वह नीतीश कुमार के बेटे हैं. निशांत अब तक अविवाहित हैं और करीब 50 साल के हो चुके हैं. वे बहुत सादगी से जीवन जीते हैं और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि निशांत ओशो, समाजवाद, समकालीन बिहार, RSS से जुड़ी किताबें और श्रीमद्भगवद्गीता जैसे धार्मिक ग्रंथ पढ़ते हैं.

कितनी हैं निशांत कुमार की संपत्ति?

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निशांत कुमार की कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 3.61 करोड़ रुपये बताई गई है. इसमें बैंक बैलेंस, नकदी और निवेश के तौर पर करीब 1.63 करोड़ रुपये और बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग 1.28 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति शामिल है.

विरासत में मिला अचल संपत्ति का बड़ा हिस्सा

निशांत कुमार की अचल संपत्ति की बात करें तो वह 1.66 करोड़ रुपये के आस-पास है. इसमें खेती योग्य जमीन और आवासीय भवन आदी शामिल है. ये संपत्ति का बड़ा हिस्सा उन्हें स्वर्गीय मां मंजू सिन्हा के निधन के बाद विरासत में मिला है. उनके पास नालंदा के कल्याण बिगहा में पुश्तैनी घर और खेती की जमीन के अलावा पटना और बख्तियारपुर में भी अचल संपत्तियां हैं. निशांत कुमार के कार कलेक्शन के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें: खाड़ी में जंग के बीच भारत की कनाडा से डील, पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लग रही?

ज़रूर पढ़ें