Bilaspur: मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 40 लोग, सभी का अस्पताल में इलाज जारी
फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 40 लोग
Bilaspur: बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. जहां एक सामूहिक भोज में खाना खाने के बाद एक-एक कर 40 लोगों की तबियत बिगड़ गई. जिससे सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए.
40 लोगों को फूड पॉइजनिंग, BMO ने दी जानकारी
मस्तूरी के BMO डॉ. अनिल कुमार कंवर ने बताया कि सामूहिक भोज के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी उन्हें तत्काल मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यह भोज गांव में एक विवाह समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर गांव से भी रिश्तेदार शामिल हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, सभी का मस्तुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज चल रहा है. वहीं मौके पर बीएमओ भी मौजूद हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड में आ गई है.
ये भी पढ़ें- CG News: दुर्ग में अफीम की खेती, जिला प्रशासन ने पेड़ों को काटने का काम किया शुरू, NDPS एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट
वहीं मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. बीएमओ डॉ. कंवर के अनुसार, फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है और उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है.