MP Weather Update: एमपी के 30 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश, 9 जिलों में गिरे ओले, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Update: पिछले 24 घंटे की बात करें तो भोपाल, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश दर्ज की गई. आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली.
CG Weather Update

मौसम समाचार

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है. पिछले 4 दिनों से राज्य में आंधी-बारिश का सिस्टम एक्टिव है. पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तरी और पूर्वी हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में शनिवार (21 मार्च) को तेज हवा के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके साथ ही 9 जिलों में ओले गिरे.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो भोपाल, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश दर्ज की गई.
  • आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली. ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 6.1 से लेकर 8.1 डिग्री तक कम दर्ज किया गया.
  • छतरपुर जिले के खजुराहो में शनिवार (21 मार्च) सबसे ज्यादा बारिश 59.6 मिमी रिकॉर्ड की गई. बकाल में 44 मिमी, छतरपुर में 33.1 मिमी, राजनगर में 32.4 मिमी और मोहनगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई.
  • प्रदेश की सबसे कम बारिश मुरैना में 2 मिमी दर्ज की गई.
  • कटनी में 67 किमी प्रति किमी की रफ्तार से हवा चली. इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.
  • शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और मंडला में ओले गिरे.

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, खरगोन सबसे गर्म

  • एमपी का सबसे ठंडा स्थान कटनी जिले का करौंदी रहा, यहां न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • राज्य का सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: MP Board के नए आदेश से शिक्षकों में नाराजगी, गर्मियों की छुट्टियों में भी टीचर्स को जाना होगा स्कूल; बोर्ड एग्जाम मई-जून में होंगे

आने वाले दिनों में एमपी का मौसम कैसा रहेगा?

  • मध्य प्रदेश में 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. इससे एक बार फिर राज्य में बारिश का दौर आएगा.
  • राजस्थान के पश्चिमी इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ सक्रिय है.
  • अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.
  • सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, पन्ना, सतना और मैहर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें