CG News: 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के बाद माशिमं का बड़ा फैसला, नया टाइम टेबल जारी

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है.
CG News

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. बोर्ड ने ये फैसला परीक्षा से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर लीक हुए प्रश्न पत्र के बाद लिया है. मंडल ने छात्रों की सुविधा के लिए नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार अब हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश भर में छात्रों के बीच चिंता और भारी रोष देखा जा रहा था.

उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश

मंडल ने छात्रों की सुविधा के लिए नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार अब हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. शिक्षा विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और साइबर सेल उन ग्रुप्स की पहचान कर रही है जहां से पेपर वायरल हुआ था. अब इस अचानक आए फैसले से छात्र और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है, क्योंकि सत्र के अंतिम दौर में दोबारा परीक्षा की तैयारी करना विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

14 मार्च को हुई थी हिंदी की परीक्षा

दरअसल, 14 मार्च को हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के ठीक बाद सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रश्नपत्र के ‘सेट-बी’ के लीक होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं. इन दावों को बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई. पुलिस और बोर्ड की प्राथमिक जांच में पेपर लीक के दावों में सच्चाई मिलने के बाद, परीक्षा समिति की सोमवार को हुई अहम बैठक में सर्वसम्मति से इस परीक्षा को रद्द करने का कड़ा निर्णय लिया गया.

ये भी पढे़ं- CG News: बदलते बस्तर की तस्वीर, 25 हजार से ज्यादा बुजुर्गों और युवाओं ने दी उल्लास महापरीक्षा, सरेंडर नक्सली भी हुए शामिल

ज़रूर पढ़ें