दिवाली से पहले Raipur में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अन्नपूर्णा एग्रो का लाइसेंस निलंबित

Raipur Food Department Raid: इसी तरह मैग्नेटो मॉल स्थित KFC आउटलेट पर भी टीम ने दबिश दी. वहां से राइस बॉल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है.टीम यह देख रही थी कि फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता कैसी है.
raipur

रायपुर

Raipur Food Department Raid: दीपावली त्योहार को देखते हुए बाजार में मिठाइयों और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ गई है. इसी का फायदा उठाकर कई जगहों पर मिलावट का खेल भी शुरू हो जाता है. इसे रोकने के लिए रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए हैं.

अन्नपूर्णा एग्रो पर की गई कार्रवाई

सबसे बड़ी कार्रवाई भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा एग्रो पर की गई है. जांच के दौरान वहां अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने उसका लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. साथ ही वहां से चना दाल का नमूना जांच के लिए लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस निलंबन के बाद फैक्ट्री में किसी भी तरह का उत्पादन और बिक्री नहीं की जा सकेगी.

KFC और मिठाई दुकान से भी लिए सैंपल

इसी तरह मैग्नेटो मॉल स्थित KFC आउटलेट पर भी टीम ने दबिश दी. वहां से राइस बॉल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है.टीम यह देख रही थी कि फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता कैसी है. इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध अग्रवाल मिठाईवाला दुकान में भी जांच की गई. त्यौहारी सीजन में सबसे ज्यादा बिकने वाले पेड़ा और डोडा बर्फी के नमूने जब्त किए गए हैं.इन मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले मावा और अन्य सामग्री की शुद्धता की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः-Raipur: PM Modi ने बस्तर के कलाकारों से की मुलाकात, बांस शिल्प कला और कोसा की सराहना की

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है.जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित दुकानों और कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ज़रूर पढ़ें