राजस्थान रॉयल्स की 15300 करोड़ की डील से शेन वॉर्न के परिवार की चमकी किस्मत! जानें क्यों और कैसे मिलेंगे 460 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
Shane Warne: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की रिकॉर्ड डील ने क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है. टीम को करीब 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में काल सोमानी ने खरीद लिया है, अब इस डील का सबसे बड़ा फायदा दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न के परिवार को भी मिलने जा रहा है.
राजस्थान की डील से शेन वॉर्न को कैसे होगा फायदा?
दरअसल, बीते दिन मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है.अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर राजस्थान रॉयलस को खरीद लिया है. अब फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आरआर की इस डील का फायदा शेन वॉर्न के परिवार को कैसे होगा? इस सवाल का जवाब है पूर्व कप्तान शेन वॉर्न की दूर की सोच. बता दे, भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला है, जिसे पता चलने के बाद लोग इसे वॉर्न का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव, बांके बिहारी के दर्शन कर अर्पित किए 56 भोग
कैसे मिलेंगे 460 करोड़?
बता दें, पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 सीजन खेले हैं.प्रत्येक सीजन में उन्होंने आरआर से 9.35 करोड़ रुपये की सैलरी ली. इस सैलरी के अलावा उन्होंने राजस्थान से इक्विटी की भी मांग की थी. वॉर्न की फ्रेंचाईजी में हर साल की 0.75 प्रतिशत इक्विटी थी. वॉर्न ने आईपीएल के चार सीजन में खेले है, तो 0.75 प्रतिशत के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स में उनकी कुल इक्विटी 3 प्रतिशत हुई. अब चूंकि फ्रेंचाईजी 15300 रुपये में बिक चुकी है, तो 3 प्रतिशत के हिसाब से उनके हिस्से करीब 460 करोड़ रुपये आएंगे, जो उनके परिवार को दिए जाएंगे.
राजस्थान को बनाया था चैंपियन
गैरतलब है कि शेन वॉर्न ने आईपीएल 2008 में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहली बार चैंपियन बनाया था. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 4 सीजन खेले, जिसके 55 मैच में 57 विकेट लिए.