iPhone 17 Pro Max की ये 4 सेटिंग्स आज ही बदलें, वरना पछताएंगे! चोरी होने पर भी मिलेगा फोन
iphone 17 pro max फोन
iPhone 17 Pro Max Privacy Settings: आज के डिजिटल युग में कोई भी फोन पूरी तरह से हैकिंग से मुक्त नहीं है, चाहे वह कितना भी सुरक्षित क्यों न हो. आज कारोबारी से लेकर आम इंसान तक, हर किसी के पास iPhone है. एप्पल दावा करता है कि आईफ़ोन एंड्रॉयड के मुकाबले कहीं ज्यादा सुरक्षित है और इसे हैक करना बहुत मुश्किल है, फिर भी हैकर्स नए तरीकों से इसे निशाना बना सकते हैं. इसीलिए, हम आपको आईफ़ोन की कुछ ऐसी खास सेटिंग्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें ऑन करने के बाद आपका मोबाइल पूरी तरह सुरक्षित और सेफ हो जाएगा.
ऐप ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?
जब आप नया ऐप डालते हैं, तो वह आपकी एक्टिविटी ट्रैक करने की इजाजत मांगता है. सुरक्षित रहने के लिए आप इसे मना (Deny) कर सकते हैं, क्योंकि अनुमति देने पर ऐप्स इंटरनेट पर आपकी पसंद और जानकारी पर नजर रखते हैं. अगर आपने पहले किसी ऐप को यह हक दे दिया है, तो आप उसे कभी भी बदल सकते हैं. बस फोन की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी चुनें और वहां ट्रैकिंग वाले विकल्प को बंद कर दें.
Face ID ऑप्शन इनेबल करें
अपने नए आईफ़ोन में फेस आईडी (Face ID) सेट करना एक अच्छा कदम है. अगर आपने इसे शुरू में नहीं किया, तो आप कभी भी सेटिंग में जाकर इसे चालू कर सकते हैं. कई लोगों को डर रहता है कि उनकी फोटो या चेहरा एप्पल के पास चला जाएगा, लेकिन असल में यह डेटा पूरी तरह से आपके फोन के अंदर ही सुरक्षित रहता है. फेस आईडी न सिर्फ इस्तेमाल में आसान है, बल्कि यह सामान्य पिन या पासवर्ड के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी है.
चोरी से बचने के लिए ये ऑप्शन ऑन करें
आईफ़ोन खोने या चोरी होने की चिंता को दूर करने के लिए Find My फीचर बहुत काम आता है. इसे चालू करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर अपने नाम (एप्पल आईडी) पर टैप करें और वहां ‘फाइंड माई’ के विकल्प को ऑन कर दें. साथ ही सेंड लास्ट लोकेशन को भी चालू रखें ताकि बैटरी खत्म होने से पहले फोन अपनी आखिरी लोकेशन भेज सके. बस ध्यान रहे कि इस फीचर के सही से काम करने के लिए आपके फोन की लोकेशन सर्विस हमेशा चालू होनी चाहिए.
यह ऑप्शन ऑफ करना बहुत जरूरी
यूं तो आईफ़ोन आपकी प्राइवेसी का ख्याल रखता है, लेकिन अपनी जानकारी को और सुरक्षित बनाने के लिए आप Apple Analytics को बंद कर सकते हैं. यह सेटिंग थोड़ी अंदर होती है, इसलिए आपको इसे खुद ऑफ करना होगा. अगर आप नहीं चाहते कि आपका कोई भी डेटा एप्पल के साथ शेयर हो, तो फोन की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी वाले हिस्से में जाएं. वहां सबसे नीचे आपको Analytics & Improvements का विकल्प मिलेगा, जिसे आप बंद कर सकते हैं.