कब से शुरू होगी नोएडा एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग, पहले चरण में इन रूट्स पर शुरु होगी हवाई सेवा
नोएडा एयरपोर्ट
Noida Airport Ticket Booking: देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है. यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एनसीआर का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. पीएम मोदी 28 मार्च को जेवर में बन रहे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. ये एयरपोर्ट भारत में हवाई यात्रा को एक नया स्वरूप देने जा रहा हैं. लेकिन क्या आप जातने है कि पहले चरण में यहां से कहां के लिए फ्लाइट मिलेंगी और टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी.
कब से शुरू होगी टिकट बुंकिग
नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा के लिए टिकट बुकिंग अप्रैल या मई में शुरू होगी अभी इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं हैं. दूसरी तरफ जेवर एयरपोर्ट के शुरुआती चरण में कुल 30 उड़ाने शुरू की जाएंगी. इनमें से 3 अंतराष्ट्रीय उड़ाने भी शामिल हैं जो ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए होंगी. इसके अलावा 25 घरेलू उड़ानें देश के अलग-अलग शहरों तक जोड़ी जाएंगी.
यात्रियों के साथ-साथ कार्गो सेवा के लिए भी तैयार
यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित इस आधुनिक एयपोर्ट को यात्रियों के साथ‑साथ कार्गो सेवाओं के लिए भी तैयार किया गया है. इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक उड़ानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था. इस एयरपोर्ट के बन जाने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयपोर्ट का भार भी कम होगा.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को बड़ी राहत
इस एयरपोर्ट के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को होगा. अब तक यहां के निवासियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक का लंबा फसर करना पड़ता था. लेकिन अब यमुना एक्सप्रेस वे पर स्थित इस एयरपोर्ट की वजह से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- MP में एक अप्रैल से घर और जमीन खरीदना होगा महंगा, नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन को मिली मंजूरी