Bhopal: पेट्रोल-डीजल तो ठीक, LPG सिलेंडर को लेकर ‘पैनिक’, दो दिन में ही 28 से 30 हजार तक बुकिंग
LPG सिलेंडर
Bhopal: मध्य प्रदेश में डीजल-पेट्रोल को लेकर तो लोग परेशान है लेकिन एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी राहत की खबर नहीं है. लोग सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर हैं. LPG सिलेंडर को लेकर ‘पैनिक’ जैसा माहौल है. कई शहरों में सिलेंडरों की बुकिंग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भोपाल की बात करें तो पिछले दो दिनों में भोपाल में 28 से 30 हजार तक बुकिंग हो गई, जबकि सप्लाई 22 हजार तक ही हैं.
पेंडिंग बुकिंग का आकंड़े में बढ़ोतरी
सप्लाई कम होने की वजह से पेंडिंग बुकिंग का आकंड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है. फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि भोपाल में रसोई गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पिछले 2-3 दिन में बुकिंग काफी बढ़ गई है. पहले से लगभग दोगुनी बुकिंग हो रही है. वहीं, सप्लाई 11 हजार सिलेंडर की है. इस कारण रोज तीन हजार तक पेंडिंग बुकिंग चली जाती हैं.
भोपाल में क्यों हो रहे पंप ड्राई
उन्होंने आगे कहा कि हलांकि गैस पर्याप्त हैं, भोपाल में ही एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का स्टॉक है. भौंरी स्थित ऑयल डिपो से सिलेंडर की सप्लाई भी जारी है. वहीं मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि भोपाल में पिछले दो-तीन दिन से पंप ड्राई हो रहे थे. यह स्टॉक की कमी की बजाय से नहीं, बल्कि कंपनियों को एडवांस राशि नहीं देने की वजह से था
भीड़ की वजह से बढ़ी खपत-अजय सिंह
वह आगे कहते हैं कि कंपनियां अब क्रेडिट दे रही है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन पंपों पर आ रहा है. शनिवार को कहीं से भी पंप ड्राई होने की खबरें नहीं आई. भोपाल में 192 पंप पर पर्याप्त ईंधन रहा. अफवाहों के चलते ईंधन की खपत में तेजी जरूर आई है. भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भीड़ अपेक्षाकृत कम है, लेकिन खपत करीब 25% तक बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे से 36 लाख की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी