Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर संयोग, इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
हनुमान जयंती 2026
Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. हनुमान जयंती का त्योहार हर साल चैत्र नवरात्रि के बाद चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन अंजनी पुत्र पवन सुत हनुमान का जन्म हुआ था. ज्योतिष मान्यता के हिसाब से इस साल हनुमान जयंती पर एक बड़ा ही अद्भूत संयोग बनने जा रहा है. हनुमान जयंती के दिन मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है. इस दिन मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाला है. मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि यह राशि परिवर्तन किन राशियों को लाभ पहुंचाएगा.
वृषभ राशि
- हनुमान जंयती के मौके पर मंगल का गोचर वृषभ राशि के लिए सबसे अच्छा संकेत माना जा रहा है. मंगल गोचर के चलते जीवन में पैसे का फ्लो अच्छा रहने वाला है. परिवार से भी फाइनेंशियल सपोर्ट मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी- रोजगार में जो भी काम या उन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, उसमें गति आ सकती है. पेशेवर जीवन में सुनहरे अवसर का इंतजार करने वाले जातकों की किस्मत बदल जाएगी.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए हनुमान जयंती पर मंगल गोचर के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का समय तरक्की और सम्मान का रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन और इन्क्रीमेंट संभव हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकों कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार शुरू करने के लिए भी यह समय सबसे अच्छा दिख रहा है. नौकरी से व्यापार में स्विच करने वालों के लिए ये समय किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं माना जा रहा है.
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर से जमीन-जायदाद या प्रॉपटी से संबंधी सभी मामलों में लाभ की स्थिति बनी रहने वाली है. जो लोग निवेश करने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है. आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है. खर्चो में कमी आ सकती है. सेहत के लिहाज से भी यह समय आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है. रोग-बीमारियों से पीछा भी छूटेगा. किसी बड़े पुराने रोग से हमेशा के लिए मुक्ति भी मिल सकती है.
तुला राशि
- तुला राशि के जातकों के लिए यह समय उत्तम दिखाई दे रहा है. इस दौरान धनधान्य की स्थिति अच्छी रहने वाली है. पहले से किया हुआ निवेश जो लगातार नुकसान दे रहा था, वो कुछ समय बाद फायदा देने वाला है. पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात संभव है. किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में भी आप आ सकते हैं, जो आपको करियर की दिशा में आगे बढ़ने में बहुत मदद कर सकता है. परिवार में नई खुशियों की एंट्री हो सकती है.
ये भी पढे़ं- Parshuram Jayanti 2026: इस साल कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें सही तिथि और पूजा विधि
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)