Bhopal: विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग
विजय मेवाड़ा हत्याकांड का आरोपी
Bhopal News: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 35 वर्षीय विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या में न्याय के लिए शहर में जोरदरा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बुधवार को हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आज हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और सभी प्रदर्शनकारी सीएम निवास की और जाने लगे.
प्रदर्शनकारी सीएम निवास से केवल 100 मीटर की दूरी पर यानी पॉलिटेक्निक चौराहे तक ही पहुंच पाए, जिसके बाद पुलिस ने यहा मोर्च संभाला और प्रदर्शनकारियो को आगे बढ़ने से रोक दिया.
पुलिस ने किया आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार, विजय मेवाड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी आसिफ का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस हिरासत में भागने की कोशिश कर रहा था और पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग भी की थी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में करते हुए आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया.
क्या है मामला?
दरअसल, रविवार रात में अशोका गार्डन इलाके में अपनी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को छोड़ने गए विजय मेवाड़ा की चाकू मारकार हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने दुकान कर्मचारियों से विवाद किया था, जिसके बाद विजय ने उन्हें समाझाने की कोशिश की और आरोपी को बेटा कहकर उसे विवाद खत्म करने को कह दिया. इसके बाद आरोपी बेटा सुनकर भड़क गया और उसने विजय मेवाड़ा को चाकू मार दिया.
ये भी पढे़ं- MP News: KBC से चर्चित हुईं तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि वितरण में ढाई करोड़ के घोटाले का है आरोप